14 पुलिस अधिकारियों को मिली नई तैनाती, देव व्रत जोशी बने हरिद्वार के एएसपी
देहरादून 21 सितम्बर ।
पुलिस मुख्यालय, उत्तराखंड ने सोमवार को 14 पुलिस अधिकारियों की विभिन्न जनपदों एवं पुलिस इकाइयों में नवीन तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इनमें एक सहायक पुलिस अधीक्षक, 10 सीधी भर्ती के पुलिस उपाधीक्षक तथा तीन पदोन्नत पुलिस उपाधीक्षक शामिल हैं। अधिकारियों को रिक्त पदों के सापेक्ष नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
आईपीएस आरआर-2023 बैच के श्री देव व्रत जोशी को सहायक पुलिस अधीक्षक, जनपद हरिद्वार की जिम्मेदारी दी गई है।
पदोन्नति के फलस्वरूप तीन पुलिस उपाधीक्षकों को नई तैनाती मिली है। श्री राजेश साह को जनपद बागेश्वर, श्री प्रदीप पन्त को 40वीं वाहिनी पीएसी, हरिद्वार तथा श्री नदीम अतहर को आईआरबी द्वितीय, देहरादून में तैनाती दी गई है।
वहीं, प्रशिक्षण पूर्ण करने के उपरांत 10 पुलिस उपाधीक्षकों को विभिन्न जनपदों में तैनात किया गया है। इनमें श्री दक्ष शोखंद को हरिद्वार, श्री दिव्येश उपाध्याय को पौड़ी गढ़वाल, श्री अंकित थपलियाल को ऊधमसिंहनगर, श्री लव शर्मा को नैनीताल, सुश्री तनुजा बिष्ट को टिहरी गढ़वाल, श्री आदित्य तिवारी को देहरादून, श्री समीरण भट्ट को नैनीताल, सुश्री दीप्ति कैड़ा को पिथौरागढ़, सुश्री अवनी तिवारी को रुद्रप्रयाग तथा श्री विनय सिंह को नैनीताल में तैनाती दी गई है।
पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के बाद सभी अधिकारियों को निर्धारित स्थानों पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।


