दशलक्षण महापर्व आत्मशुद्धि और आध्यात्मिक उन्नति का पर्व : अरविंद संगल
शामली 17
सितम्बर । नगर पालिका परिषद शामली के चेयरमैन अरविंद संगल ने जैन समाज के पावन दशलक्षण महापर्व के अवसर पर सभी श्रद्धालुओं को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि दशलक्षण महापर्व आत्मशुद्धि, संयम, त्याग और आध्यात्मिक उन्नति का संदेश देने वाला पवित्र पर्व है।
अरविंद संगल ने कहा कि उत्तम क्षमा, मार्दव, आर्जव, शौच, सत्य, संयम, तप, त्याग, आकिंचन्य एवं ब्रह्मचर्य जैसे दस धर्म मानव जीवन को श्रेष्ठ बनाने की प्रेरणा देते हैं। इन सद्गुणों को अपने जीवन में आत्मसात कर व्यक्ति आत्मिक शांति और सद्भाव की ओर आगे बढ़ सकता है।
उन्होंने कहा कि दशलक्षण महापर्व हमें क्षमा, करुणा और सद्भाव के भावों को अपनाने तथा जीवन को अधिक संयमित और श्रेष्ठ बनाने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने सभी से पर्व के दौरान धार्मिक एवं आध्यात्मिक मूल्यों को अपनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
चेयरमैन अरविंद संगल ने कामना की कि यह पावन महापर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, आत्मशुद्धि और आध्यात्मिक उन्नति लेकर आए।