जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन पर उत्तराखण्ड जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ कम्युनिकेशन ने जताया गहरा शोक
देहरादून 12 सितम्बर
। जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन पर उत्तराखण्ड जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ कम्युनिकेशन ने गहरा शोक व्यक्त किया है। यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल सिंघल ने कहा कि गिरिजा शंकर जोशी के निधन से सूचना एवं जनसंपर्क जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। उनका सरल, सहज एवं मिलनसार व्यक्तित्व सदैव सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। उनके निधन से पत्रकार जगत ने भी एक आत्मीय सहयोगी खो दिया है।
यूनियन के प्रदेश महासचिव अखिलेश व्यास ने कहा कि गिरिजा शंकर जोशी ने अपने कार्यकाल के दौरान पत्रकारों एवं आमजन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए अपनी जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया। उनका निधन अत्यंत दुःखद है और उनकी कमी को लंबे समय तक महसूस किया जाएगा।
इस अवसर पर यूनियन के संरक्षक वी.के. शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश भाटी एवं रजनेश ध्यानी, प्रदेश कोषाध्यक्ष मदन मोहन जोशी, प्रदेश संगठन सचिव बालेश गुप्ता, प्रदेश आईटी सेल प्रभारी मनीष व्यास, केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य महेश खंकरियाल, मित्रानन्द नौटियाल, शिव शंकर कुशवाहा, जसपाल गुसाईं, प्रदेश प्रवक्ता मनमोहन बढ़ानी, मीडिया प्रभारी अनुसूया पुजारी, रणजीत रावत, दीवान सिंह राणा सहित अनेक सदस्यों ने गिरिजा शंकर जोशी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।
सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से कामना की।
