उत्तराखण्डकानून व्यवस्था

हेडिंग: देहरादून में बड़ा फेरबदल: SSP ने 53 इंस्पेक्टर और दरोगाओं के किए तबादले

देहरादून,08 सितंबर 2026 । राजधानी देहरादून में पुलिस महकमे में आज बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) देहरादून द्वारा आज दिनांक 08/09/2026 को 53 निरीक्षकों, उप निरीक्षकों और अपर उप निरीक्षकों के स्थानांतरण आदेश जारी किए गए हैं।

जारी आदेश के अनुसार सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से उनके नए तैनाती स्थलों पर ज्वाइन करने के निर्देश दिए गए हैं।

*प्रमुख तबादले -*

– निरीक्षक विनोद गुँसाई को पटेलनगर से हटाकर डालनवाला थाने का प्रभारी बनाया गया है।
– निरीक्षक नरेश राठौर को प्रेमनगर से पटेलनगर थाने की जिम्मेदारी दी गई है।
– निरीक्षक संतोष कुँवर को शिकायत प्रकोष्ठ से कैंट थाने का प्रभारी बनाया गया है।
– निरीक्षक नरेन्द्र गहलावत को डालनवाला से मसूरी और देवेन्द्र चौहान को मसूरी से नेहरू कॉलोनी भेजा गया है।
– निरीक्षक प्रदीप रावत को सहसपुर से शिकायत प्रकोष्ठ में तैनात किया गया है।

इसके अलावा थानाध्यक्ष स्तर पर भी बड़े बदलाव किए गए हैं। क्लेमेन्टटाउन, सेलाकुई, बसंत विहार, नेहरू कॉलोनी, रायवाला, सहसपुर और प्रेमनगर थानों के थानाध्यक्ष बदले गए हैं। कई चौकी प्रभारियों और वरिष्ठ उप निरीक्षकों का भी आपस में तबादला किया गया है।

आदेश में दो पुराने तबादले निरस्त भी किए गए हैं। दिनांक 07-07-26 को जारी आदेश के तहत मनवर नेगी का रायवाला से प्रेमनगर और सुधा बिष्ट का सहसपुर से डोईवाला किया गया तबादला निरस्त करते हुए उन्हें क्रमशः डोईवाला और कैंट थाने में नियुक्त किया गया है।

Advt.

पुलिस सूत्रों के अनुसार कानून-व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त करने के लिए यह फेरबदल किया गया है।

Related Articles

Back to top button