उत्तराखंड पशु चिकित्सा परिषद चुनाव में डॉ. दीप्ति अरोड़ा की शानदार जीत
देहरादून,
06 सितंबर। उत्तराखंड पशु चिकित्सा परिषद (UVC) के निर्वाचन परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। चुनाव में महिला शक्ति का प्रतिनिधित्व करते हुए डॉ. दीप्ति अरोड़ा ने 372 मत हासिल कर शानदार जीत दर्ज की और परिषद की निर्वाचित सदस्य बनीं। प्रदेशभर के पशु चिकित्सकों ने चुनाव में उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
निर्वाचन के बाद घोषित परिणामों में शीर्ष चार प्रत्याशियों को परिषद का प्रतिनिधि निर्वाचित किया गया। इनमें डॉ. राहुल कुमार जोशी को सर्वाधिक 431 मत, डॉ. आलोक कुरियाल को 394 मत, डॉ. दीप्ति अरोड़ा को 372 मत तथा डॉ. कमल दुर्गापाल को 288 मत प्राप्त हुए।
अन्य प्रत्याशियों में डॉ. शैलेश कुमार को 282, डॉ. अशोक कुमार को 281, डॉ. के.के. मिश्रा को 188 तथा डॉ. राकेश कुमार को 38 मत मिले।
निर्वाचन परिणाम घोषित होने के बाद डॉ. दीप्ति अरोड़ा सहित सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को बधाई दी गई। उम्मीद जताई गई कि नवनिर्वाचित सदस्य प्रदेश के पशु चिकित्सकों के हितों, उनकी पेशेवर गरिमा, पशु चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता और परिषद की संस्थागत मजबूती के लिए सक्रिय एवं सकारात्मक भूमिका निभाएंगे।
कार्यक्रम में आलोक कुमार सिंह, संयुक्त सचिव, उत्तराखंड सरकार एवं निर्वाचन अधिकारी, डॉ. प्रयलंकर नाथ, रजिस्ट्रार, उत्तराखंड पशु चिकित्सा परिषद, डॉ. उदय शंकर गुप्ता, डिप्टी रजिस्ट्रार, उत्तराखंड पशु चिकित्सा परिषद, डॉ. कैलाश उनियाल, अध्यक्ष, उत्तराखंड पशु चिकित्सा परिषद, डॉ. मायामित्त सैनी, उपाध्यक्ष, उत्तराखंड पशु चिकित्सा सेवा संघ, डॉ. रवींद्र कुमार, महासचिव, उत्तराखंड पशु चिकित्सा सेवा संघ तथा डॉ. अमित देवराड़ी, कोषाध्यक्ष, उत्तराखंड पशु चिकित्सा सेवा संघ मौजूद रहे।
निर्वाचन में भाग लेने वाले सभी प्रत्याशियों तथा मतदान में हिस्सा लेने वाले प्रदेशभर के पशु चिकित्सकों के प्रति भी आभार व्यक्त किया गया।