उत्तराखण्डपर्यावरण

नैनी झील में चला विशेष सफाई अभियान

नैनीताल 04 सितंबर । सरोवर नगरी व उसके आसपास समेत कुछ दिनों से लगातार मूसलाधार बारिश हो जाने से शहर का कूड़ा करकट नैनी झील में बारिश के चलते नालियों के द्वारा समा गया। हल्की बारिश होने पर
सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा नैनी झील में से कूड़ा करकट निकाला गया। जिसमें सामाजिक कार्यकर्ता प्रोफेसर रितेश साह, यशपाल सिंह रावत,धीरज बिष्ट, संजय घिल्डियाल, आनंद बिष्ट, सिध्दि, आशीष मेहता आदि सामाजिक कार्यकर्ताओं ने नैनी झील की सफाई की ओर जमकर कूड़ा करकट उठाकर यूटिलिटी वाहन के द्वारा शहर से बाहर भिजवाया, उन्होंने आमजनमानस के साथ साथ पर्यटकों से भी अपील की है झील में कूड़ा करकट कचरा प्लास्टिक की बोतल आदि न डाले और न नालियों में फेंके इसको साफ स्वच्छ बनाने में सहयोग प्रदान करें। इसी नैनी झील के पानी को छानकर व मशीनों के माध्यम से फिल्टर कर आमजनमानस इसको पीने के लिए प्रयोग करते हैं साथ ही होटल, गेस्ट हाउस, होम स्टे आदि में ठहरने वाले पर्यटक भी इस पानी का पीने के लिए इस्तेमाल करते हैं। आप सभी से गुजारिश है कि नैनी झील को स्वच्छ रखने में सहयोग दे।

Related Articles

Back to top button