श्री श्याम सुंदर मंदिर में निकली भव्य मंगल कलश यात्रा, 108 माताओं-बहनों ने लिया भाग
वृंदावन धाम रमन रेती से पधारे पूज्य मधुर कृष्ण जी के श्रीमुख से होगा श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण
देहरादून,
31 अगस्त। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व के उपलक्ष्य में पटेल नगर स्थित श्री श्याम सुंदर मंदिर में आज श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ से पूर्व भव्य एवं विशाल मंगल कलश यात्रा निकाली गई। धार्मिक आस्था और भक्ति से ओतप्रोत इस यात्रा में 108 माताओं-बहनों ने सिर पर मंगल कलश धारण कर भाग लिया। इनके अलावा बड़ी संख्या में क्षेत्र की माताएं, बहनें और भाई भी यात्रा में शामिल हुए।
मंगल कलश यात्रा में वृंदावन धाम रमन रेती से पधारे परम पूज्य श्री मधुर कृष्ण जी महाराज भी उपस्थित रहे। आगामी दिनों में उनके श्रीमुख से श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराया जाएगा। पूज्य व्यास जी महाराज भी मंगल कलश यात्रा में श्रद्धालुओं के साथ चले।
यात्रा में देहरादून कैंट क्षेत्र की विधायक श्रीमती सविता कपूर ने भी सहभागिता की। क्षेत्रीय पार्षद श्री डॉली मोहन एवं श्रीमती गोपी जी द्वारा विधायक सविता कपूर का स्वागत किया गया। इसके पश्चात मंदिर के प्रधान श्री अवतार चंद मुनियाल एवं श्रीमती मीना मुनियाल ने श्रीमद्भागवत जी एवं मंगल कलश को धारण कर यात्रा का शुभारंभ किया।
मंगल कलश यात्रा का संचालन मंदिर के महामंत्री गोविंद मोहन ने किया। इस दौरान श्री तेजेंद्र हृदय जी ने मधुर भजनों की अमृत वर्षा कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। भजनों पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूमते नजर आए।
यात्रा में प्रेम भाटिया, चंद्र मोहन आनंद, मनोज सूरी, मनिंदर पाल, विनोद कपूर, अमीश दुग्गल, वी.के. कपूर, ओम प्रकाश सूरी, यशपाल मग्गों, अजय कथूरिया, राजू गोलानी, संजय मेहता, विजेंद्र कुमार, इंद्र मोहन भाटिया, बृजेश भाटिया, मनीष भाटिया, पंकज चांदना, दीपक चांदना, कपिल गोगिया, विक्की खंडूजा, आदित्य जोगिया, गौरव कोहली, पवन मेहंदी, रूपेश सूरी, महेश बजाज, पार्षद डॉली मोहन, गोपी गोगिया, रेखा टुटेजा, कमलेश मग्गों, मोनिका सूरी, अलका अरोड़ा, ज्योति चंदना, लवली देवी, उर्मिला रावत, सावित्री माटा, मधु माटा, चेतना पांडव, परीक्षा बहल, उषा मेहंदीरता, सरोज धोंसी, रुचि दुग्गल, किरण, रुचि टुटेजा, नेहा, उर्वशी सूरी, राश्मी, सोनिया रंजन, बिना तनेजा, रेनू डांग, पूजा नंदा, हिमानी नंदा, अनु अरोड़ा, नीतू कपूर, गरिमा साहनी, किरण शर्मा, सुमित्रा चौहान, सुनीता तिवारी, सुदेश आनंद, शारदा मागो, सुधा अग्रवाल, सुमन दुआ, नीना भसीन, कविता गोगिया, हर्षिता गोगिया, रेनू टंडन, संगीता चावला, दीपिका भाटिया, सुमन, रंजीता, रीता, माला, चांदनी, मुन्नी, स्नेहा शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
मंगल कलश यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र श्री कृष्ण के जयकारों और भजनों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में लीन होकर मंगल कलश यात्रा में सहभागिता की और श्रीमद्भागवत कथा के सफल आयोजन के लिए प्रार्थना की।