उत्तराखण्डराजनीति

एवीबीपी के चेतन बिष्ट डीएसबी छात्र संघ अध्यक्ष प्रत्याशी को दिया वर्तमान छात्र संघ अध्यक्ष करन सती समेत तमाम दर्जनों छात्र नेताओं ने अपना समर्थन

नैनीताल 27 अगस्त । (ललित जोशी)सरोवर नगरी डीएसबी कालेज के छात्र संघ चुनाव में इस बार एवीबीपी के चेतन बिष्ट जो छात्र संघ अध्यक्ष प्रत्याशी के लिए उम्मीदवार हैं ।उनको वर्तमान छात्र संघ अध्यक्ष करन सती समेत तमाम दर्जनों छात्र नेताओं का समर्थन मिल रहा है । इस अवसर पर चेतन बिष्ट ने कहा वह छात्र हित के लिये हमेशा आगे रहकर बढ़ चढ़ कर कार्य करेंगे जो अधूरे डीएसबी कालेज के विकास कार्य रुक गये हैं किसी कारण वश वह सभी छात्र छात्राओं के सहयोग से पूरा करेंगे।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक डीएसबी कालेज नैनीताल समेत तमाम कालेजों में 30 सितंबर तक चुनाव प्रक्रिया को अमलीजामा पहनाने की सम्भावना व्यक्त की जा रही है। यहाँ बता दें आजकल छात्र नेता अपने समर्थकों के साथ घर घर जाकर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील छात्र छात्राओं से करते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान छात्र संघ अध्यक्ष करन सती ने कहा अगर विकास कार्य कोई छूट गए हों । तो उनको चेतन बिष्ट छात्र संघ अध्यक्ष टीम के साथ मिलकर पूरा करेंगे। इस दौरान सभी छात्र नेताओं ने संकल्प लिया एक लक्ष्य एक संकल्प चेतन बिष्ट को बनायेंगे डीएसबी कॉलेज छात्र संघ अध्यक्ष। सभी छात्र नेताओं ने एक जुटता की ताकत को दिखाया।इस अवसर पर एवीबीपी के तमाम नेता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button