उत्तराखण्डराजनीति

विपक्ष की बौखलाहट और कांग्रेस के दोहरे चरित्र पर कर्नल अजय कोठियाल (के.सी., एस.सी., वी.एस.एम. – से.नि.) का प्रहार

वरिष्ठ भाजपा नेता कर्नल अजय कोठियाल ने आज पत्रकारों से बातचीत में विपक्ष पर तीखा हमला बोला

देहरादून 27 अक्टूबर 2026 । कर्नल कोठियाल ने कहा कि “जिस प्रकार से माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और प्रदेश में धामी जी की सरकार विकास का नया अध्याय लिख रही है, तथा उत्तर प्रदेश में योगी जी की सरकार विकास के नये आयाम स्थापित कर रही है, उससे विपक्ष में भारी हताशा और बौखलाहट है।”

*कांग्रेस अध्यक्ष और सपा अध्यक्ष के बयानों पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा -*

*1.* कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी द्वारा प्रधानमंत्री जी के स्वर्गीय पिताजी पर दिया गया बयान अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और निम्न स्तर की राजनीति का प्रतीक है। ऐसा लगता है खड़गे जी पर भी राहुल गांधी का असर हो रहा है, अपने युवराज को खुश करने के लिए उन्हें ऐसी अमर्यादित भाषा बोलनी पड़ रही है।

*2.* समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी द्वारा उत्तराखंडियों को घुसपैठिया कहना देवभूमि की 1 करोड़ 20 लाख जनता का अपमान है। जबकि उनकी खुद की धर्मपत्नी और उनके भाई की पत्नी दोनों उत्तराखंड की बेटियां हैं। अगर उत्तराखंडी घुसपैठिये हैं तो यह रिश्ता क्या है? अखिलेश जी के लिए बांग्लादेशी और रोहिंग्या अपने हैं और देवभूमि के लोग घुसपैठिये हैं, यह उनकी तुष्टीकरण की मानसिकता को दर्शाता है।

*कांग्रेस की “वोट बचाओ, देश बचाओ” रैली पर -*

जो कांग्रेस आज वोट बचाओ, देश बचाओ रैली निकाल रही है, उसका दोहरा चरित्र देश देख रहा है। चुनाव आयोग निष्पक्ष चुनाव कराए तो बिका हुआ, सुप्रीम कोर्ट का फैसला पक्ष में आए तो लोकतंत्र जिंदा और खिलाफ आए तो लोकतंत्र खतरे में, ईडी-सीबीआई भ्रष्टाचार पर कार्रवाई करे तो एजेंसियों का दुरुपयोग – यही कांग्रेस का चरित्र है।

Advt.

उन्होंने कहा, “ये वोट बचाओ, देश बचाओ नहीं, ये ‘परिवार बचाओ, भ्रष्टाचार बचाओ’ रैली I। देश की जनता ने 2014, 2019 और 2024 में कांग्रेस को नकार दिया है। वोट सुरक्षित है, देश सुरक्षित है, माननीय मोदी जी के हाथों में सुरक्षित है।”

Related Articles

Back to top button