उत्तराखण्डराष्ट्रीयविशेष समाचार
राजप्रज्ञेश्वर मंदिर में उपराष्ट्रपति ने की पूजा-अर्चना, देशवासियों के सुख-शांति और समृद्धि की कामना
देहरादून, 20 अगस्त। माननीय उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने गुरुवार को देहरादून स्थित लोक भवन परिसर में भगवान शिव को समर्पित राजप्रज्ञेश्वर मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान शिव का जलाभिषेक एवं पूजन कर देशवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) एवं प्रथम महिला श्रीमती गुरमीत कौर भी उपस्थित रहीं। उपराष्ट्रपति ने मंदिर में श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना कर देश और प्रदेश की खुशहाली तथा निरंतर प्रगति के लिए प्रार्थना की।
लोक भवन परिसर स्थित राजप्रज्ञेश्वर मंदिर में उपराष्ट्रपति के आगमन के दौरान गरिमापूर्ण एवं आध्यात्मिक वातावरण बना रहा। राज्यपाल एवं प्रथम महिला ने भी उनके साथ मंदिर में पूजा-अर्चना की।