उत्तराखण्डधरना प्रदर्शन

नशा, अवैध धर्मांतरण और महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे पर हिन्दू युवा वाहिनी ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

देहरादून,

24 जुलाई। हिन्दू युवा वाहिनी उत्तराखंड के तत्वावधान में शुक्रवार को कार्यकर्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने काली मंदिर, रायपुर रोड से जिलाधिकारी कार्यालय तक बाइक रैली निकाली। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर नशाखोरी, अवैध धर्मांतरण और महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर प्रभावी कार्रवाई की मांग की।
ज्ञापन में संगठन ने कहा कि युवाओं को नशे की गिरफ्त में धकेलने वाले अवैध तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही, महिलाओं को कथित रूप से छल-कपट, प्रलोभन या पहचान छिपाकर निशाना बनाने तथा अवैध धर्मांतरण के मामलों की रोकथाम के लिए विशेष निगरानी दल गठित करने की मांग की गई।
प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से इन विषयों पर शीघ्र और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का आग्रह किया। संगठन ने यह भी कहा कि यदि इन मुद्दों पर समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए तो वह व्यापक जन-आंदोलन शुरू करने पर विचार करेगा।
इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष विकास त्यागी, प्रदेश महासचिव सुमित सिंघल, प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील शर्मा, प्रदेश कोषाध्यक्ष राजीव जैन, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रोहित वर्मा, जिला अध्यक्ष (देहरादून) विनोद पवार, महानगर अध्यक्ष अमन कुमार सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button