उत्तर प्रदेशधर्म-कर्म

दशलक्षण पर्व के छठे दिन उत्तम संयम धर्म की आराधना, धूप दशमी पर हुआ विशेष धार्मिक आयोजन

जलालाबाद (शामली)21 सितम्बर । श्री 1008 पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में दशलक्षण पर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया जा रहा है। पर्व के छठे दिन श्रद्धालुओं ने उत्तम संयम धर्म की विशेष पूजा-अर्चना कर आत्मसंयम और अनुशासित जीवन का संकल्प लिया। इस दौरान भगवान जिनेंद्र देव की विधि-विधान से पूजा की गई और धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए।
धार्मिक कार्यक्रम में वक्ताओं ने उत्तम संयम धर्म के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संयम मनुष्य को इंद्रियों पर नियंत्रण, अनुशासन और आत्मशुद्धि का मार्ग दिखाता है। श्रद्धालुओं ने अपनी इच्छाओं और इंद्रियों पर नियंत्रण रखते हुए संयमित जीवन जीने का संकल्प लिया।
धूप दशमी के अवसर पर मंदिर में विशेष आयोजन भी किया गया। श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से धूप अर्पित कर धार्मिक अनुष्ठान में सहभागिता की। धूप अर्पण के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण बना रहा।
कार्यक्रम में मंदिर के मंत्री सुशील जैन, उपाध्यक्ष मुकेश जैन ठेकेदार, भव्य जैन, ऋषभ जैन, पारस जैन, संदीप जैन शर्राफ, अमित जैन, कुलदीप जैन, सतीश जैन, राहुल जैन, संयम जैन, यश जैन, कोमल जैन (दिल्ली), नवीन जैन (सहारनपुर), वैष्णवी, अनिल जैन, कविता जैन, सुशमा जैन, निशा जैन, रेखा जैन, राज जैन, काजल जैन, ऋषिका जैन एवं सनत जैन सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button