उत्तराखण्डपर्यावरण

दूर दराज क्षेत्र ओखलकांडा राजकीय इंटर कॉलेज के छात्र छात्राओं के साथ वन विभाग अधिकारियों व कर्मचारियों ने एक पेड़ माँ के नाम से वृक्षारोपण किया

नीताल 13 जुलाई । (ललित जोशी) सरोवर नगरी से दूर दराज क्षेत्र में भारत सरकार एवं उत्तराखंड सरकार की एक पेड़ माँ के नाम के तहत भूमि संरक्षण वन प्रभाग के ओखलकाण्डा राजि के अन्तर्गत वन पंचायत बबियाड के राजकीय इंटर कालेज में हमारा वृक्ष हमारा स्कूल व एक पेड़ मां के नाम अभियान के अन्तर्गत इण्टर कालेज प्रांगण में वृक्षारोपण व स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
वृक्षारोपण के तहत तेजपात, बहेड़ा, हरड़, घिंगारु, किलमाडु व आंवला के पौधों का रोपण किया गया । इस अवसर पर वन दरोगा चन्द्र शेखर जोशी न बृक्षारोपण के महत्व पर विस्तार से छात्र छात्राओं को समझाया।
श्री जोशी ने कहा भारत, एवं उत्तराखण्ड सरकार द्वारा एक पेड़ मां के नाम के अन्तर्गत जो पौधा रोपण किया जा रहा है वह पर्यावरण के साथ साथ औषधीय गुणों से भी भरपूर होता है।

उन्होंने कहा पर्यावरण के सतत बिकास के लिए निरन्तर वृक्षारोपण करने व जंगलों को बचाने के लिए हम सब का दायित्व बनता है। हमें अधिक से अधिक पौधा रोपण करना चाहिए साथ ही उसकी पूरी देख रेख भी करनी चाहिए तभी हमारा पौधा लगाना या बृक्षारोपण करना सफल माना जायेगा। उन्होंने कहा असमाजिक तत्वों द्वारा वनों में आग लगा दी जाती है। अगर किसी को इस तरह की जानकारी प्राप्त हो तो वह तुरंत सूचना वन विभाग एवं सम्बंधित विभाग को दे। उसके साथ ही उस सूचना देने वाले को भी इनाम देकर पुरुस्कृत किया जायेगा । वन है तो सब कुछ है। अन्यथा कुछ नहीं।इस अवसर पर स्कूल के सभी शिक्षकों व वन विभाग के अनिल कुमार, कमल कुलौरा, शिवनारायण सिह व अनिल फुलारा समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button