उत्तराखण्डदिल्लीविशेष समाचार

राज्यपाल के समक्ष ऊर्जा संरक्षण और डेटा आधारित विद्युत प्रबंधन पर प्रस्तुतीकरण

देहरादून/नई दिल्ली, 13 जुलाई 2026। उत्तराखण्ड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) के समक्ष सोमवार को उत्तराखण्ड निवास, नई दिल्ली में GNA Energy के प्रबंध निदेशक संजीव कुमार एवं उनकी टीम ने ऊर्जा संरक्षण और डेटा एनालिटिक्स आधारित विद्युत प्रबंधन पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया।
प्रस्तुतीकरण में आधुनिक तकनीक और डेटा विश्लेषण के माध्यम से बिजली की बचत, ऊर्जा संसाधनों के कुशल उपयोग तथा विद्युत प्रबंधन प्रणाली को अधिक प्रभावी और स्मार्ट बनाने के उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई।
इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि नवाचार, अत्याधुनिक तकनीक और डेटा आधारित समाधानों को बढ़ावा देकर ऊर्जा क्षेत्र को अधिक सक्षम, पारदर्शी और भविष्य के लिए तैयार बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि ऊर्जा संरक्षण और स्मार्ट ऊर्जा प्रबंधन समय की आवश्यकता है तथा इसके लिए तकनीकी नवाचारों को अपनाना बेहद महत्वपूर्ण है।
राज्यपाल ने विश्वास व्यक्त किया कि इस प्रकार की पहलें डेटा एवं प्रौद्योगिकी संप्रभुता को मजबूत करने के साथ-साथ आत्मनिर्भर ऊर्जा प्रबंधन तंत्र विकसित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। उन्होंने ऊर्जा क्षेत्र में तकनीक आधारित नवाचारों को बढ़ावा देने पर बल देते हुए कहा कि इससे ऊर्जा दक्षता बढ़ेगी और संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित होगा।

Related Articles

Back to top button