उत्तराखण्डधर्म-कर्म

मुख्यमंत्री धामी के मुख्यसेवक के रूप में पाँच वर्ष पूर्ण होने पर उत्तरकाशी में विशेष पूजा-अर्चना

उत्तरकाशी, 4 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मुख्यसेवक के रूप में पाँच वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर उत्तरकाशी स्थित श्री काशी विश्वनाथ मंदिर एवं शक्ति मंदिर परिसर में उनके नाम से संकल्प लेकर विशेष धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री के स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन के साथ-साथ उत्तराखंड की निरंतर प्रगति, समृद्धि और जनकल्याण की कामना की गई।

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव का रुद्राभिषेक, माँ शक्ति का पाठ तथा हवन-पूजन संपन्न हुआ। श्रद्धालुओं एवं जनप्रतिनिधियों ने प्रदेश में सुख-समृद्धि, शांति, विकास और जनकल्याण की प्रार्थना की।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड ने पिछले पाँच वर्षों में सेवा, सुशासन और विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि समान नागरिक संहिता लागू करने वाला देश का पहला राज्य बनने, सख्त नकलरोधी कानून, भू-कानून, धर्मांतरण विरोधी कानून, पारदर्शी भर्ती प्रणाली, निवेश को बढ़ावा, आधारभूत संरचना के विस्तार, मातृशक्ति के सशक्तिकरण तथा सीमांत क्षेत्रों के विकास जैसे निर्णयों से प्रदेश को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिली है।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने मुख्यमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए विकसित भारत के संकल्प के अनुरूप विकसित, आत्मनिर्भर और श्रेष्ठ उत्तराखंड के निर्माण का संकल्प दोहराया।

इस अवसर पर विधायक सुरेश चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान, भाजपा जिला अध्यक्ष नागेंद्र चौहान, गढ़वाल समन्वयक किशोर भट्ट सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय श्रद्धालु मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button