उत्तराखण्डराजनीति

अंतरराष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस पर रायपुर विधानसभा में निकली “नशा मुक्त जनजागरूकता मशाल यात्रा”, अवैध नशा कारोबार के खिलाफ बुलंद हुई जनता की आवाज

देहरादून,26 जून 2026 । अंतरराष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस के अवसर पर रायपुर विधानसभा क्षेत्र में बढ़ते अवैध नशे के कारोबार के विरोध तथा जनजागरूकता के उद्देश्य से “नशा मुक्त जनजागरूकता मशाल यात्रा” का आयोजन किया गया। यात्रा में उत्तराखंड कांग्रेस चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष एवं चकराता विधायक आदरणीय श्री प्रीतम सिंह जी की उपस्थिति एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य विनीत प्रसाद भट्ट (बंटू) के नेतृत्व में निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं, महिलाओं, सामाजिक संगठनों, कांग्रेस पदाधिकारियों एवं स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया।
मशाल यात्रा के दौरान आदरणीय श्री प्रीतम सिंह जी ने कहा कि नशा आज केवल कानून-व्यवस्था का विषय नहीं, बल्कि समाज और युवा पीढ़ी के भविष्य पर सबसे बड़ा हमला बन चुका है। रायपुर विधानसभा क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे अवैध नशे के कारोबार ने अभिभावकों और आम जनता की चिंता बढ़ा दी है। यदि समय रहते इस पर कठोर कार्रवाई नहीं हुई तो इसके गंभीर सामाजिक परिणाम सामने आएंगे।
इस अवसर पर विनीत प्रसाद भट्ट ने कहा कि “हमारे युवाओं के हाथों में नशे का जहर नहीं, शिक्षा, रोजगार और अवसर होने चाहिए। जो लोग युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रहे हैं, उनके खिलाफ कानून का सबसे कठोर प्रहार होना चाहिए।”
उन्होंने कहा कि यह मशाल यात्रा किसी राजनीतिक कार्यक्रम तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज को नशे के खिलाफ संगठित करने का जनआंदोलन है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि रायपुर विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय नशा तस्करों की पहचान कर उनके खिलाफ बिना किसी दबाव या भेदभाव के सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए तथा संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर इस अवैध कारोबार को पूरी तरह समाप्त किया जाए।
मशाल यात्रा के उपरांत प्रतिनिधिमंडल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून को ज्ञापन सौंपकर रायपुर विधानसभा क्षेत्र में बढ़ते अवैध नशे के कारोबार पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में चेतावनी दी गई कि यदि अवैध नशे के कारोबार पर शीघ्र कठोर कार्रवाई नहीं की गई, तो क्षेत्र की जनता लोकतांत्रिक तरीके से व्यापक जनआंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने संकल्प लिया कि वे स्वयं नशे से दूर रहेंगे, युवाओं को जागरूक करेंगे और रायपुर विधानसभा को नशा मुक्त बनाने के लिए निरंतर जनजागरण अभियान चलाते रहेंगे।

“नशा मुक्त रायपुर – सुरक्षित युवा, सुरक्षित भविष्य” के उद्घोष के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

इस अवसर पर पूर्व महानगर अध्यक्ष लाल चंद शर्मा, महानगर अध्यक्ष जसविंदर सिंह गोगी जी, उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश सचिव सूरत सिंह नेगी जी,विनीत डोभाल जी, नगर निगम पार्षद अमित भंडारी जी एवं रॉबिन त्यागी जी, सुलेमान अली जी, अनिल उनियाल जी, ललित थपलियाल जी, विक्टर थॉमस जी, युवा कांग्रेस देहरादून महानगर अध्यक्ष तेजस्वी राणा जी, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव अर्पित राठी जी, पार्षद प्रत्याशी शुभम चौहान जी एवं अभिनव बिष्ट जी, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष डीएवी सिद्धार्थ अग्रवाल जी, एनएसयूआई प्रदेश सचिव मुकेश बसेड़ा जी, रायपुर युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष अतुल सक्सेना जी, एनएसयूआई देहरादून महानगर उपाध्यक्ष नितिन नेगी जी, एनएसयूआई रायपुर विधानसभा अध्यक्ष बकुल माखीजा जी, ब्लॉक अध्यक्ष रक्षित नेगी जी एवं यश नेगी जी, मयंक रावत जी, सौरभ सेमवाल जी, अभिनव क़फ़लिया एवं दक्ष रावत जी सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Related Articles

Back to top button