उत्तराखण्ड ओबीसी आयोग के उपाध्यक्ष खेम सिंह चौहान ने क्षेत्रीय समस्याओं की समीक्षा की
ओबीसी आयोग के उपाध्यक्ष खेम सिंह चौहान ने क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान हेतु बैठक ली

टिहरी गढ़वाल,17 जून 2026 । उत्तराखण्ड पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष (दर्जाधारी राज्यमंत्री) खेम सिंह चौहान एवं जिलाधिकारी टिहरी नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में विभिन्न क्षेत्रीय समस्याओं एवं जनहित से जुड़े मुद्दों के संबंध में आज जिला सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष उदय रावत एवं पूर्व राज्य मंत्री अतर सिंह तोमर भी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर ओबीसी आयोग के उपाध्यक्ष खेम सिंह चौहान ने विभागीय अधिकारियों को अपनी अपनी विभागीय योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाने, कार्य व्यावहारिक रूप से करने तथा अधिक प्रचार प्रसार कर आम जन को लाभान्वित करने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रवासियों द्वारा विभिन्न समस्याओं एवं विकास संबंधी विषयों पर चर्चा की गई। इस दौरान पुनर्वास विभाग से संबंधित मामलों में मुआवजा प्राप्त न होने, लंबित प्रकरणों पर अपेक्षित कार्यवाही न होने सहित अन्य समस्याओं जैसे पेयजल, समाज कल्याण, पर्यटन आदि पर चर्चा की गई। उपाध्यक्ष एवं जिलाधिकारी द्वारा संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों एवं समस्याओं का नियमानुसार परीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में जिला पंचायत सदस्य शीशपाल राणा, प्रधान युद्धवीर सिंह रावत, विकास गुसाईं, नरेन्द्र सिंह, सुखदेई देवी, लीला देवी, मीनाक्षी कैन्तुरा, सरस्वती तोमर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।



