उत्तराखण्डराजनीति

एनडीए कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री मोदी से प्राप्त किया मार्गदर्शन, सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर दी बधाई

नई दिल्ली 11 जून । नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) कॉन्क्लेव में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से भेंट कर उनका प्रेरणादायी मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री मोदी को देश के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में नया कीर्तिमान स्थापित करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व, दृढ़ संकल्प और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने वाली कार्यशैली ने भारत को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाई है। उनके नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन, आत्मनिर्भरता और जनकल्याण के क्षेत्र में अनेक ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं।
एनडीए कॉन्क्लेव के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री से विभिन्न समसामयिक विषयों पर मार्गदर्शन प्राप्त किया तथा उत्तराखंड के विकास और जनकल्याण से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का मार्गदर्शन राज्य के विकास को नई गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी के दीर्घायु, स्वस्थ एवं सफल नेतृत्व की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र बनने के लक्ष्य की ओर और अधिक मजबूती से अग्रसर होगा।

Related Articles

Back to top button