आइएमए में कमांडेंट परेड का आयोजन

देहरादून 11 मई ।गुरूवार को भारतीय सैन्य अकादमी (आइएमए) में आयोजित कमांडेंट परेड में भावी सैन्य अधिकारियों का अद्भुत जोश, आत्मविश्वास और कड़ा अनुशासन देखने को मिला।
रिमझिम बारिश के बीच भी कैडेटों का उत्साह कम नहीं हुआ और उन्होंने ड्रिल स्क्वायर पर शानदार परेड की। परेड के समापन पर जब कैडेटों ने श्अंतिम पगश् पार किया, तो हेलीकाप्टरों से हुई पुष्पवर्षा ने पूरे माहौल को गौरव और उत्साह से भर दिया।
पासिंग आउट परेड के अंतिम पूर्वाभ्यास के रूप में आयोजित इस समारोह में भारतीय और मित्र देशों के आफिसर कैडेटों ने हिस्सा लिया। ‘कदम-कदम बढ़ाए जा, परेड की सलामी आईएमए के कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल नागेंद्र सिंह ने ली। कैडेटों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ष्सेना की प्रतिष्ठा अब इन युवा अधिकारियों के कंधों पर है। चरित्र, सामर्थ्य, प्रतिबद्धता और करुणा ही एक सैन्य अधिकारी की वास्तविक पहचान होती है।ष्खुशी के गीत गाए जा’ की पारंपरिक धुन के बीच कैडेटों ने सटीक कदमताल और सैन्य अनुशासन का बेजोड़ प्रदर्शन किया।उन्होंने आगे कहा कि सैन्य अधिकारी बनने की राह चुनौतियों से भरी होती है, लेकिन कठोर प्रशिक्षण के बल पर कैडेटों ने यह गौरवपूर्ण मुकाम हासिल किया है। उन्होंने सभी भावी अधिकारियों से हर जवान के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने और उनके भरोसे पर खरा उतरने का आह्वान किया।
कमांडेंट ने महिला कैडेटों के प्रथम बैच के पासिंग आउट को भारतीय सैन्य इतिहास का एक ऐतिहासिक पड़ाव बताया। उन्होंने कहा कि यह भारतीय सेना में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी और अवसरों का जीवंत प्रतीक है।

