नई दिल्ली में ‘अपनापन’ पुस्तक का लोकार्पण, मुख्यमंत्री धामी हुए शामिल

नई दिल्ली/ देहरादून 26 मई। मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने नई दिल्ली में आयोजित केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री Shivraj Singh Chouhan की सद्यः प्रकाशित पुस्तक ‘अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ के लोकार्पण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
यह गरिमामयी समारोह भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति M. Venkaiah Naidu तथा पूर्व प्रधानमंत्री H. D. Deve Gowda की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।
‘अपनापन’ एक प्रेरणादायी कृति है, जिसमें श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रधानमंत्री Narendra Modi के साथ विभिन्न भूमिकाओं में प्राप्त अनुभवों का सजीव वर्णन किया गया है। पुस्तक में नेतृत्व, सेवा, सुशासन एवं राष्ट्र-निर्माण से जुड़े महत्वपूर्ण विचारों को सरल एवं प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया है।
मुख्यमंत्री धामी ने पुस्तक के प्रकाशन पर श्री शिवराज सिंह चौहान को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पुस्तक समाज के लिए प्रेरणादायी साबित होगी तथा युवाओं और जनप्रतिनिधियों को सकारात्मक दिशा प्रदान करेगी।
कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री, भारत सरकार के अनेक मंत्री, विधायक, सांसद, समाजसेवी, लेखक-पत्रकार एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।


