जैन साधु-साध्वियों की सुरक्षा को लेकर जैन समाज में आक्रोश, प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

ऋषिकेश 26 मई । जैन समाज ऋषिकेश द्वारा विगत दिनों जैन साध्वियों के साथ घटित दुर्घटना के विरोध एवं आक्रोश स्वरूप माननीय प्रधानमंत्री भारत सरकार एवं माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार को श्रीमान उप जिलाधिकारी ऋषिकेश के माध्यम से ज्ञापन प्रेषित किया गया।
ज्ञापन के माध्यम से जैन समाज ने मांग की कि पूरे भारतवर्ष में जैन साधु एवं साध्वियों के मंगल विहार के दौरान उन्हें उचित सुरक्षा प्रदान की जाए। समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि संत समाज की पैदल यात्राओं को सुरक्षित एवं निर्विघ्न संपन्न कराने के लिए सरकार को ठोस एवं प्रभावी नीति बनानी चाहिए, जिससे भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
जैन समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि साधु-साध्वियां अहिंसा, संयम और धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए लगातार पैदल विहार करते हैं, ऐसे में उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है।
ज्ञापन सौंपने के दौरान ओम पाल जैन अध्यक्ष जैन समाज शांति नगर, श्रवण कुमार जैन संयुक्त महामंत्री उत्तराखंड जैन समाज, अरविंद कुमार जैन मंत्री जैन समाज ऋषिकेश, ब्रह्मचारी भैया दीपक जैन, सचिन जैन उप मंत्री जैन समाज, राकेश जैन, राजेंद्र कुमार जैन, अरुण Kumar जैन, वैभव जैन, अशोक जैन, नवीन जैन एवं श्रीमती रुचि जैन अध्यक्ष जैन सखी मंच सहित बड़ी संख्या में जैन समाज के लोग उपस्थित रहे।



