उत्तराखण्डसंस्कृति

मुख्यमंत्री धामी से विधायक, मंत्रियों और पूर्व विधायक ने की शिष्टाचार भेंट, जन्मदिवस की दी अग्रिम बधाई

देहरादून, 15 सितंबर। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में विधायक श्री बंशीधर भगत, कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी, कैबिनेट मंत्री श्री प्रदीप बत्रा तथा पूर्व विधायक श्री देशराज कर्णवाल ने शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान विधायक श्री बंशीधर भगत, कैबिनेट मंत्री श्री प्रदीप बत्रा एवं पूर्व विधायक श्री देशराज कर्णवाल ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी को उनके जन्मदिवस की अग्रिम शुभकामनाएं एवं बधाई दी। कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी ने भी मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री धामी ने सभी का आभार व्यक्त किया। मुलाकात के दौरान प्रदेश से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा हुई।

Related Articles

Back to top button