उत्तराखण्डशोक
पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चन्द्र खंडूरी के निधन पर राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने जताया शोक

देहरादून 19 मई । नरेश बंसल ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद मेजर जनरल (रिट.) भुवन चन्द्र खंडूरी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।
उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा कि खंडूरी जी का निधन केवल उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि मेजर जनरल भुवन चन्द्र खंडूरी ने अपना संपूर्ण जीवन प्रदेश और राष्ट्र की सेवा को समर्पित किया तथा विकास के प्रति उनका समर्पण सदैव लोगों को प्रेरित करता रहेगा।
राज्यसभा सांसद ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोक संतप्त परिवार एवं समर्थकों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।



