उत्तराखण्डराजनीति

मुख्यमंत्री आवास में विधायकों ने मुख्यमंत्री धामी से की शिष्टाचार भेंट

देहरादून 18 मई । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में डोईवाला क्षेत्र से विधायक बृज भूषण गैरोला, पौड़ी विधानसभा क्षेत्र से विधायक राजकुमार पोरी तथा देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र से विधायक विनोद कंडारी ने शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान प्रदेश के विकास कार्यों, जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों तथा विधानसभा क्षेत्रों की आवश्यकताओं को लेकर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों से क्षेत्रीय समस्याओं एवं विकास योजनाओं की जानकारी प्राप्त की तथा संबंधित विषयों पर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
भेंट के दौरान राज्य के समग्र विकास, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार एवं जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।

Related Articles

Back to top button