उत्तराखण्डराजनीतिराष्ट्रीय

मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में शामिल होने छत्तीसगढ़ पहुंचे मुख्यमंत्री, जगदलपुर एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

देहरादून/जगदलपुर 18 मई । मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में सहभागिता हेतु छत्तीसगढ़ पहुंचे मुख्यमंत्री का माँ दन्तेश्वरी एयरपोर्ट, जगदलपुर में भाजपा परिवार के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत एवं अभिनंदन किया।
समृद्ध संस्कृति, अद्भुत प्राकृतिक सौंदर्य और लोक परंपराओं से सुसज्जित पवित्र भूमि छत्तीसगढ़ पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने स्वागत के लिए सभी का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत, जनजातीय परंपराएं और प्राकृतिक सौंदर्य देश की अमूल्य धरोहर हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक विभिन्न राज्यों के बीच समन्वय, विकास और जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा का एक प्रभावी मंच है। बैठक में क्षेत्रीय विकास, सुरक्षा, आधारभूत संरचना तथा आपसी सहयोग से जुड़े मुद्दों पर व्यापक विचार-विमर्श किया जाएगा।
इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों में मुख्यमंत्री के स्वागत को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला।

Related Articles

Back to top button