निर्वाचक नामावलियों के गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर राजनीतिक दलों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

पिथौरागढ़,18 मई 2026 । जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष भटगांई की अध्यक्षता में आज जिला सभागार में समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ विधान सभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR) कार्यक्रम के संबंध में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित SIR कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी साझा की गई। कार्यक्रम के अंतर्गत 29 मई 2026 से 07 जून 2026 तक Preparation, Training एवं Printing का कार्य किया जाएगा। इस दौरान BLO के साथ-साथ BLA को भी प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, ताकि SIR प्रक्रिया को पूर्णतः पारदर्शी एवं प्रभावी बनाया जा सके।
इसके उपरांत 08 जून 2026 से 07 जुलाई 2026 तक BLO द्वारा घर-घर भ्रमण कर Enumeration Form का वितरण एवं संग्रह किया जाएगा। इस दौरान BLO प्रत्येक परिवार तक पहुंच सुनिश्चित करने हेतु कम से कम तीन बार घर-घर भ्रमण करेंगे। साथ ही Polling Stations के Rationalization का कार्य 07 जुलाई 2026 तक पूर्ण किया जाएगा। प्रारूप निर्वाचक नामावली का प्रकाशन 14 जुलाई 2026 को किया जाएगा। इसके बाद 14 जुलाई 2026 से 13 अगस्त 2026 तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी, दावे एवं आपत्तियां ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से दर्ज किया जा सकता है तथा 11 सितंबर 2026 तक प्राप्त दावों एवं आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। अंतिम निर्वाचक नामावली का प्रकाशन 15 सितंबर 2026 को किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में BLO App के माध्यम से वर्ष 2003 की निर्वाचक नामावली से वर्ष 2025 तक मतदाताओं की मैपिंग का कार्य तेजी से किया जा रहा है। जनपद में अब तक कुल 93.55 प्रतिशत मैपिंग कार्य पूर्ण किया जा चुका है। डीडीहाट विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक 96.8 प्रतिशत मैपिंग दर्ज की गई है।
बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त Booth Level Agents (BLA) की स्थिति की भी समीक्षा की गई। जनपद के कुल 611 मतदेय स्थलों में भारतीय जनता पार्टी द्वारा सभी 611 स्थलों पर BLA नियुक्त किए गए हैं, जबकि कांग्रेस द्वारा 357 एवं बहुजन समाज पार्टी द्वारा 02 BLA नियुक्त किए गए हैं।
बैठक में स्पष्ट किया गया कि SIR कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम निर्वाचक नामावली में शामिल करना तथा मृत, स्थानांतरित, अपात्र एवं डुप्लीकेट प्रविष्टियों को हटाकर मतदाता सूची को शुद्ध एवं विश्वसनीय बनाना है।
यह भी अवगत कराया गया कि Enumeration Phase के दौरान किसी भी प्रकार के दस्तावेज एकत्र नहीं किए जाएंगे तथा आधार कार्ड केवल पहचान प्रमाण के रूप में मान्य होगा, नागरिकता प्रमाण के रूप में नहीं। आधार संख्या देना पूर्णतः वैकल्पिक रहेगा।
विधान सभा निर्वाचक नामावली के गहन पुनरीक्षण के सफल सम्पादन के लिए आवश्यक है कि प्रत्येक मतदेय स्थल पर नियुक्त BLO के साथ सहयोग हेतु प्रत्येक राजनैतिक दल द्वारा नियुक्त BLA को तैनात किये जाने आवश्यक है। विधान सभा निर्वाचक नामावली में यदि किसी पात्र व्यक्ति का नाम दर्ज नही है, या किन्ही कारणो से हट गया है, तो भी वह प्रारूप 6 व घोषणा पत्र भर कर अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करा सकता है। आलेख्य प्रकाशन के उपरान्त ऐसे सभी दावे / आपत्तियों का नियमानुसार निस्तारण कर अन्तिम प्रकाशन पर ऐसे मतदाताओं का नाम निर्वाचक नामावली में दर्ज हो जायेगा ।
विधान सभा निर्वाचक नामावलियों के गहन पुनरीक्षण के दौरान प्रत्येक राजनैतिक दल अपने क्षेत्रीय पदाधिकारियों एवं BLA के माध्यम से मतदाताओं को SIR कार्यक्रम के प्रति जागरूक करें तथा BLO को आवश्यक सहयोग प्रदान करें ।
जिलाधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों से अपील की कि वे अपने क्षेत्रीय पदाधिकारियों एवं BLA के माध्यम से मतदाताओं को SIR कार्यक्रम के प्रति जागरूक करें तथा BLO को आवश्यक सहयोग प्रदान करें। उन्होंने सभी दलों से प्रत्येक मतदेय स्थल पर BLA की नियुक्ति सुनिश्चित करने का भी अनुरोध किया, ताकि SIR प्रक्रिया पूर्ण रूप से पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से संपन्न हो सके।
बैठक में अपर जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह, संबंधित निर्वाचन अधिकारी एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।



