जनपद में SIS Limited द्वारा सुरक्षा जवान भर्ती शिविर का आयोजन
रूद्रपुर 18 मई, 2026 । जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल ने जानकारी देते हुए बताया कि SIS Limited द्वारा सुरक्षा जवानों के पंजीयन एवं भर्ती शिविर का आयोजन जनपद के विकासखंडों में किया जा रहा है। इस भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत इच्छुक पात्र अभ्यर्थियों (पुरुष वर्ग) को पंजीकृत कर प्रशिक्षण उपरांत स्थायी रोजगार उपलब्ध कराने की कार्यवाही की जाएगी।
उन्होंने बताया कि भर्ती शिविर का आयोजन विकासखंडवार निर्धारित तिथियों पर किया जाएगा। विकासखंड बाजपुर में 21 एवं 22 मई, गदरपुर में 23 एवं 25 मई, जसपुर में 26 एवं 28 मई, काशीपुर में 29 एवं 30 मई, सितारगंज में 01 एवं 02 जून, खटीमा में 03 एवं 04 जून तथा रुद्रपुर में 05 एवं 06 जून को भर्ती शिविर आयोजित किए जाएंगे।
जिला विकास अधिकारी ने सभी इच्छुक युवाओं से अपील की है कि वे अपने संबंधित विकासखंड में निर्धारित तिथि पर पहुंचकर भर्ती शिविर में प्रतिभाग करें तथा इस अवसर का लाभ उठाएं। भर्ती प्रक्रिया से संबंधित अधिक जानकारी के लिए भर्ती अधिकारी अमित कुमार वर्मा से मोबाइल नंबर 7830225134 पर संपर्क किया जा सकता है।



