श्रीकृष्ण बाल लीलाओं से भावविभोर हुए श्रद्धालु, गोवर्धन पूजा प्रसंग का हुआ भावपूर्ण वर्णन

देहरादून, 8 मई। विकास लोक सहस्त्रधारा रोड स्थित जायसवाल निवास पर आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के पंचम दिवस पर श्रद्धा, भक्ति और संगीत का अद्भुत संगम देखने को मिला। सुप्रसिद्ध कथा व्यास सुभाष जोशी ने श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, विभिन्न राक्षसों के वध तथा गोवर्धन पूजा प्रसंग का विस्तारपूर्वक वर्णन कर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। कथा के दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं ने संगीतमय भजनों एवं कथा का रसपान किया।
कार्यक्रम में पूर्व मेयर सुनील उनियाल गामा, पूर्व राज्य मंत्री राजकुमार पुरोहित तथा जोगिंदर पुंडीर ने व्यास गद्दी से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर कथा आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों का सम्मान भी किया गया।
कथा आयोजन में श्रीमती आशा एवं अनिल कुमार जायसवाल, श्रीमती पूजा एवं मनोज कुमार जायसवाल, श्रीमती पूजा एवं मनीष कुमार जायसवाल, श्रीमती श्रद्धा एवं आशीष कुमार जायसवाल सहित सिद्धांत, अभिनव, आर्यन, अनुरूध, यर्थाथ, अनुष्का एवं वैभव कुमार जायसवाल उपस्थित रहे। सभी ने अतिथियों एवं श्रद्धालुओं का स्वागत एवं सम्मान किया।
इस दौरान श्री महाकाल सेवा समिति के अध्यक्ष रोशन राणा, विनय प्रजापति, हिमांशु कोटनाला सहित क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कथा में डीएल रोड स्थित गौड़िया मठ मंदिर के संत जनों ने भी उपस्थित होकर भक्तों को आशीर्वाद प्रदान किया।


