उत्तराखण्डकरियर

नौकरी की तलाश छोड़ बनीं रोजगार देने वाली उद्यमी, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना से दीपिका सनवाल ने बदली अपनी तकदीर

नौकरी की तलाश छोड़ बनीं रोजगार देने वाली उद्यमी, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना से दीपिका सनवाल ने बदली अपनी तकदीर।

नैनीताल। अरिहंत समाचार

उत्तराखंड में मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना युवाओं और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में मददगार साबित हो रही है। योजना का लाभ उठाकर हल्द्वानी की दीपिका सनवाल ने अपनी मेहनत और हुनर के दम पर सफलता की नई कहानी लिखी है।

 

कभी बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देखने वाली दीपिका को प्रतियोगी परीक्षाओं में अपेक्षित सफलता नहीं मिली। इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और स्वरोजगार को अपना लक्ष्य बनाया। वर्ष 2022-23 में मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत उन्होंने उत्तराखंड ग्रामीण बैंक की हल्द्वानी शाखा से 7 लाख रुपये की परियोजना के लिए ऋण प्राप्त किया। इसमें बैंक ने 6.65 लाख रुपये का ऋण उपलब्ध कराया, जबकि 35 हजार रुपये का अंशदान दीपिका ने स्वयं किया। योजना के तहत उन्हें 1.05 लाख रुपये की सब्सिडी भी मिली।

Advt.

दीपिका ने लैक्मे एकेडमी से प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद हल्द्वानी में ‘DEEPIKA SANWAL MAKEUP STUDIO’ की शुरुआत की। आज उनके स्टूडियो में ब्राइडल मेकअप, पार्टी मेकअप, हेयर स्टाइलिंग और फेशियल सहित विभिन्न ब्यूटी सेवाएं उपलब्ध हैं।

 

खास बात यह है कि दीपिका ने अपने व्यवसाय को केवल खुद तक सीमित नहीं रखा, बल्कि अन्य महिलाओं को भी प्रशिक्षण और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए। वर्तमान में उनके व्यवसाय का वार्षिक कारोबार लगभग 10 लाख रुपये तक पहुंच चुका है और इस उद्यम से अब तक 5 लोगों को रोजगार मिला है।

 

दीपिका सनवाल की सफलता उन युवाओं और महिलाओं के लिए प्रेरणा है, जो नौकरी की तलाश में हैं और अपना व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार की स्वरोजगार योजनाएं स्थानीय स्तर पर उद्यमिता को बढ़ावा देने और रोजगार के नए अवसर विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

Related Articles

Back to top button