उत्तराखण्डराज्यविशेष समाचार

केंद्रीय सचिव सुधांश पंत ने गांव तक सड़क पहुंचने पर जताया मुख्यमंत्री का आभार

*बोले प्रवासी*

देहरादून 13 नवम्बर। केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के सचिव श्री सुधांश पंत ने कहा कि ये सम्मेलन सिर्फ भावनात्मक जुड़ाव का माध्यम नहीं है बल्कि राज्य के विकास को गति देने का एक अवसर भी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड ने विगत कुछ वर्षों में तीव्र विकास किया है। उन्होंने अपना उदाहरण देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयास से पिथौरागढ़ स्थित उनके पैतृक गांव में तीन साल पहले सड़क पहुंच गई है। इस कारण अब वो अपने 120 साल पुराने पैतृक आवास को ठीक करवा रहे हैं, उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री का विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जन्मभूमि हम सबके लिए स्वर्ग के समान है, इसलिए वो सेवानिवृत्ति के बाद अपना समय जन्मभूमि को ही समर्पित करेंगे।

*प्रसून जोशी ने सुनाया – “ये उत्तराखंड का उदय है”*

प्रसार भारती के अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध गीतकार श्री प्रसून जोशी ने कहा कि उत्तराखंड की नई पीढ़ी की अपनी बोली भाषा पर भले ही उतनी पकड़ न हो लेकिन उनके अंदर अपनी पहचान को लेकर पिछली पीढ़ी से अधिक आत्मविश्वास है। जबकि पहले उत्तराखंड लोग जब तक आवश्यक न हो अपनी पहचान जाहिर नहीं करते थे। उन्होंने कहा कि हमारे युवाओं के अंदर ये आत्मविश्वास पैदा करने के लिए उत्तराखंड सरकार बधाई की पात्र है। इस मौके पर उन्होंने “ये उत्तराखंड का उदय है, उदय में एक लय है, ये मस्तक गर्व का है, यहां न कोई भय है, ये उत्तराखंड का उदय है…” कविता के जरिए उत्तराखंड की विकास यात्रा को प्रस्तुत किया।

*तेजी से विकसित हो रहा है उत्तराखंड – बिष्ट*

दिल्ली विधानसभा के उपाध्यक्ष विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने कहा कि हमारी कर्मभूमि कहीं हो लेकिन हम सबको इस बात का गर्व है कि उत्तराखंड हमारी जन्मभूमि रही है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के लोगों ने अपनी प्रतिभा के दम पर देश विदेश में नाम कमाया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड में तेजी से विकास कर रहा है।

Advt.

*उत्तराखंड के युवा प्रतिभा के धनी – चित्रांशी*

अभिनेत्री चित्रांशी रावत ने कहा कि पहाड़ के
लोगों के अंदर जितनी सरलता होती है, उनके अंदर उतनी ही जीवटता भी भरी होती है। उन्होंने कहा कि पहाड़ का आदमी भले ही दुनिया में कहीं भी रहे वो अपने अंदर का पहाड़ हमेशा बचाए रखता है। उन्होंने कहा कि पहाड़ के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है।

Related Articles

Back to top button