श्री आदर्श रामलीला ट्रस्ट, राजपुर में ताड़का वध का रोमांचकारी मंचन
देहरादून 13 अक्टूबर।
श्री आदर्श रामलीला ट्रस्ट,राजपुर, द्वारा 77 वें महोत्सव 2026 के दूसरे दिन प्रथम दृश्य प्रार्थना के बाद ताड़का वध के रोमांचकारी दृश्य ने सभी श्रद्धालु दर्शकों के हृदय में अत्यंत रोमांच भर दिया। श्रृद्धालू दर्शक ताली बजाने के लिए दर्शन ताली बजा कर भाव विभोर हो गए। महर्षि विश्वामित्र के साथ कुमार राम और लक्ष्मण ने सुभाहू का वध कर मारीच को भागने पर विवश कर दिया। भयानक राक्षसी ताड़का के वध के बाद गुरु विश्वामित्र की आज्ञा से अस्त्र शस्त्र की शिक्षा दीक्षा प्राप्त कर वनों में साधु संतों ,ऋषि मुनियों को सुरक्षित निर्विघ्न पूर्वक यज्ञ हवन जप-तप करने की सुविधा प्रदान की । इसके पश्चात कुमार राम लक्ष्मण के साथ गुरु विश्वामित्र के साथ मार्ग में चलते हुए राम का एक पांव एक शीला से टकराया राम के चरण शिला से टकराते ही वह शिला नारी बन गई । जिसके विषय में महर्षि विश्वामित्र गुरुजी ने बताया कि यह शिला शिला नहीं वरन यह गौतम ऋषि की धर्मपत्नी अहिल्या है जो श्रापवश पत्थर की शिला हो गई और इसका उधार श्री राम ने किया ।जिसके लिए देवी अहिल्या ने प्रभु राम का हार्दिक धन्यवाद किया । तभी जनकपुर से गुरु ऋषि विश्वामित्र मित्र के पास निमंत्रण आया । जनक पुत्री सीता के स्वयंवर का निमंत्रण प्राप्त कर ने राम और लक्ष्मण को अपने साथ जनकपुर ले जाने की तैयारी की । जनक पुरी में राजा जनक ने महर्षि विश्वामित्र तथा कुमार राम और लक्ष्मण का भव्य स्वागत कर उन्हें राज्य अतिथि गृह में ठहराया। प्रातः पूजा अर्चना के लिए पुष्पों की व्यवस्था के लिए कुमार राम और लक्ष्मण गुरु की आज्ञा लेकर फुलवारी तक मुख्य मार्ग से जाने लगे। जनक पुरवासी ऐसी अद्वितीय सुंदर युग्ल जोड़ी को मुख्य मार्ग मार्ग चलते देख हैरत से भर गये इतना सुन्दर स्वरुप आज तक नहीं देखा जो देखता देखता ही रह जाता आंखें पथरा जाती। गोस्वामी तुलसीदास जी ने इस व्यवस्था का सुंदर वर्णन किया है :– वय किशोर सुषमा सदन श्याम गौर सुतधाम अंग अंग पर वारिहीं कोटि-कोटि सतकाम सिया हरषिहि बरिसहिं सुमन देखी सु मुंदी वृन्द जाये जहां जहां बन्धु दोऊ तहां तहां परमानंद । दूसरे दिन के श्रीराम लीला महोत्सव राजपुर में श्रीराम लीला कला समिति देहरादून के वरिष्ठ पदाधिकारी श्री शोभित मांगलिक तथा अन्य पदाधिकारियों को राजपुर की रामलीला ट्रस्ट के प्रधान योगेश अग्रवाल एडवोकेट ने स्वागत किया।आज के समारोह में संरक्षक जयभगवान साहू, प्रधान योगेश अग्रवाल,उप प्रधान संजीव गर्ग, कोषाध्यक्ष नरेंद्र अग्रवाल, मंत्री अजय गोयल आडिटर ब्रह्म प्रकाश वेदवाल, डायरेक्टर चरण सिंह, स्टोर-कीपर वेदप्रकाश साहू,अन्य पदाधिकारियों में मोहित अग्रवाल,आदित्य गुप्ता, सुभाष कन्नौजिया,अमन अग्रवाल,करण कन्नौजिया,करण सिंह, आदि अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। गीत संगीत में हार्मोनियम पर श्री पूर्ण सिंह, पारितोष ।