उत्तराखण्डसंगीत

किशोर कुमार की 39वीं पुण्यतिथि पर 200 गायक देंगे स्वरांजलि, 39 घंटे गूंजेंगे 500 सदाबहार गीत

देहरादून में म्यूजिक इंडस्ट्री के करीब 20 म्यूजिकल ग्रुप मिलकर करेंगे अनूठा आयोजन

देहरादून 12 अक्टूबर । सुरों के जादूगर और हिंदी सिनेमा के महान पार्श्व गायक किशोर कुमार की 39वीं पुण्यतिथि के अवसर पर देहरादून में भव्य संगीतमय स्वरांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस अनूठे आयोजन में देहरादून के करीब 20 म्यूजिकल ग्रुप के सदस्य और शहर के प्रसिद्ध गायक सहित लगभग 200 सिंगर्स हिस्सा लेंगे। सभी गायक मिलकर लगातार 39 घंटे तक नॉनस्टॉप प्रस्तुति देते हुए किशोर कुमार के 500 सदाबहार और लोकप्रिय गीतों के माध्यम से उन्हें संगीतमय श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
आयोजकों के अनुसार, किशोर कुमार के अमर गीतों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने और उनके संगीत योगदान को यादगार बनाने के उद्देश्य से यह विशेष आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में किशोर कुमार के विभिन्न दौर के लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी।
इस संबंध में आयोजकों की ओर से मंगलवार को दोपहर एक बजे देहरादून प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता आयोजित की जाएगी। इसमें कार्यक्रम की रूपरेखा,आयोजन की तैयारियों और अन्य जानकारियों से मीडिया को अवगत कराया जाएगा। आयोजकों ने सभी पत्रकार बंधुओं से प्रेस वार्ता में पहुंचने का अनुरोध किया है।

Related Articles

Back to top button