उत्तराखण्डधर्म-संस्कृति

श्री भागवत कथा में छठे दिन श्री कृष्ण रुक्मणी के विवाह के प्रसंग पर भक्ति मय हुए श्रद्धालु

देहरादून 7 अक्टूबर ।श्री श्री शिव पार्वती कुमार पंचायती मंदिर कुमार मंडी मंदिर प्रांगण में मंदिर समिति द्वारा आयोजित पितृ श्राद्ध के उपलक्ष पर श्रीमद भागवत कथा के छठे दिवस में कथा व्यास श्री गोरी शंकर जी के मुखारविंद से श्री कृष्ण बाल लीला कथा का वर्णन किया गया। अनेकों नेक राक्षसों का वध, राधा प्रसंग, श्री कृष्ण का रासोत्सव और गोपीगीत जैसे प्रसंगों पर विस्तार से चर्चा हुई।
कथा में व्यास से आशीर्वाद लेने पहुंचे पूर्व राज्य मंत्री सुभाष जोशी , श्री महाकाल सेवा समिति के अध्यक्ष रोशन राणा मंदिर समिति अध्यक्ष अशोक कुमार सुमित प्रजापति विनय प्रजापति पारस, शिवम्, आयुष जैन, अभिषेक, लव, राहुल, भानु उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button