उत्तराखण्डराजनीति

युवा फिल्ममेकर पवन राज गांधी को एसएपी अध्यक्ष अक्षय शर्मा और प्रदेश अध्यक्षा ने किया सम्मानित

देहरादून 7 अक्टूबर 2026। उत्तराखंड के देहरादून निवासी युवा स्वतंत्र फिल्ममेकर पवन राज गांधी ने अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता से प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। उनकी ट्रैवल नैरेटिव फिल्म ‘Chasing Sunsets From 7,200ft’ ने Ahmedabad International Film Festival में ‘Best Documentary Film – India’ का प्रतिष्ठित पुरस्कार हासिल किया है।
इस उपलब्धि पर आम आदमी पार्टी के एसएपी अध्यक्ष अक्षय शर्मा एवं प्रदेश अध्यक्षा उमा गौड़ सिसोदिया ने प्रदेश कार्यालय पर युवा फिल्ममेकर पवन राज गांधी को सम्मानित कर उनकी उपलब्धि पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उमा गौड़ सिसोदिया ने कहा कि उत्तराखंड की युवा प्रतिभाएं विभिन्न क्षेत्रों में अपनी मेहनत और हुनर के दम पर प्रदेश का नाम देश-दुनिया में रोशन कर रही हैं। पवन राज गांधी की सफलता प्रदेश के अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणादायक है।
पवन राज गांधी ने 2 अक्टूबर 2026 को अहमदाबाद में आयोजित पुरस्कार समारोह में स्वयं यह सम्मान प्राप्त किया। उनकी फिल्म ने उत्तराखंड की प्राकृतिक खूबसूरती, यात्रा अनुभवों और पहाड़ से जुड़े मानवीय भावों को एक अलग दृष्टिकोण से प्रस्तुत किया है।
सम्मान समारोह के दौरान आम आदमी पार्टी नेताओं ने कहा कि उत्तराखंड में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, आवश्यकता है तो उन्हें उचित मंच, प्रोत्साहन और सम्मान देने की। उन्होंने कहा कि राज्य के युवाओं को अपनी रचनात्मक प्रतिभा के माध्यम से आगे बढ़ने के लिए हर संभव सहयोग और प्रोत्साहन मिलना चाहिए।
इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भी पवन राज गांधी को उनकी उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Back to top button