बिजनेस एंड सर्विसेज एसोसिएशन के रक्तदान शिविर में 80 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र, 200 से ज्यादा लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच
देहरादून, 27 सितंबर। बिजनेस एंड सर्विसेज एसोसिएशन (रजि.) की ओर से श्री तुलसी प्रतिष्ठान मंदिर, तिलक रोड में रक्तदान एवं निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। जनहित में आयोजित शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर के दौरान 80 से अधिक यूनिट रक्त एकत्रित किया गया, जबकि 200 से अधिक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं विभिन्न रक्त जांच की गईं।
शिविर में आईएमए ब्लड बैंक के सहयोग से रक्तदान कराया गया। वहीं श्योर टेस्ट पैथ लैब्स की ओर से निःशुल्क रक्त जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई। कैलाश हॉस्पिटल के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परीक्षण किया, जबकि मारुति कम्प्लीट आई केयर के सहयोग से लोगों की निःशुल्क नेत्र जांच भी की गई।
कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री खजान दास, कैंट विधायक सविता कपूर सहित पुनीत मित्तल, अनिल गोयल, श्याम अग्रवाल, पूर्व मेयर सुनील उनियाल गामा, विशाल गुप्ता, रतन सिंह चौहान, श्री पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर के संजय गर्ग, श्री महाकाल सेवा समिति के अध्यक्ष रोशन राणा सहित देहरादून की विभिन्न एसोसिएशनों के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।
इस अवसर पर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने रक्तदाताओं, चिकित्सकों, सहयोगी संस्थाओं, अतिथियों एवं शिविर में पहुंचे सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान जीवन बचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है और स्वास्थ्य जांच के माध्यम से समय रहते बीमारियों की पहचान की जा सकती है। एसोसिएशन की ओर से भविष्य में भी रक्तदान एवं स्वास्थ्य जागरूकता से जुड़े जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही गई।
शिविर के आयोजन में एसोसिएशन के अध्यक्ष विवेक अग्रवाल के साथ कार्यकारिणी सदस्य चिराग मित्तल, नितिन अरोड़ा, नवीन गोयल, आशीष मित्तल, अंकित अरोड़ा, अनूप मित्तल, नितिन जैन, तरुण गुप्ता, सुमेश भाटिया, राकेश कुमार अरोड़ा, सौरभ भटनागर, निशांत भाटिया एवं नितिन गोयल सहित अन्य सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई।