उत्तर प्रदेशधर्म-कर्म

दशलक्षण पर्व के नौवें दिन उत्तम आकिंचन्य धर्म की आराधना

जलालाबाद (शामली)24 सितम्बर । श्री 1008 पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में दशलक्षण पर्व श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाया जा रहा है। पर्व के नौवें दिन उत्तम आकिंचन्य धर्म का विशेष पूजन एवं धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान जिनेंद्र देव की पूजा-अर्चना कर उत्तम आकिंचन्य धर्म को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

उत्तम आकिंचन्य धर्म मनुष्य को मोह-ममता, परिग्रह और सांसारिक वस्तुओं के प्रति आसक्ति का त्याग करने की प्रेरणा देता है। यह धर्म हमें बाहरी वस्तुओं के संग्रह से दूर रहकर आत्मिक शुद्धता, संतोष एवं आत्मकल्याण के मार्ग पर आगे बढ़ने का संदेश देता है। श्रद्धालुओं ने अपने जीवन में ममत्व एवं आसक्ति को कम कर संयम और आत्मचिंतन को अपनाने का संकल्प लिया।

धार्मिक कार्यक्रम में सुशील जैन, ऋषभ जैन, पारस जैन, संदीप जैन, कुलदीप जैन, शुभम जैन, राशि जैन, आर्यांश जैन (ननोता), मेहुल जैन, दीपा जैन, सोनिया जैन, राजेश जैन (खतौली), दीपक जैन, संजीव जैन (कांधला), राहुल जैन, सतीश जैन, सनत जैन, वैष्णवी जैन, सविता जैन, सुष्मा जैन, राज जैन, काजल जैन एवं रेखा जैन सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button