हनुमान अंश फ़िल्म की निर्माता अनुप्रिया नागर देर रात पहुँची कैची बाबा नीम करौली धाम जहां हनुमान चालीसा का किया पाठ
नैनीताल 13 सितम्बर । (ललित जोशी)
सरोवर नगरी से लगभग 15 किलोमीटर दूर कैची धाम बाबा नीम करौली महाराज के दर्शन करने के लिए व फिल्मी दुनिया में भगवान हनुमान और भक्ति की कहानी को पर्दे पर जीवंत करने वाली ‘हनुमान अंश’ की निर्माता अनुप्रिया नागर देर रात कैंची धाम पहुंचीं। जहां उन्होंने बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन कर हनुमान चालीसा का पाठ किया और कुछ देर ध्यान लगाकर आध्यात्मिक शांति का अनुभव किया।कैंची धाम पहुंचने पर मंदिर समिति प्रबंधक प्रदीप साह और विनोद जोशी ने अनुप्रिया नागर से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कैंची धाम और बाबा नीब करौरी महाराज से जुड़ी कई रोचक एवं चमत्कारिक घटनाओं की जानकारी दी। मंदिर समिति की ओर से अनुप्रिया को बाबा पर आधारित पुस्तक भी भेंट की गई। इस दौरान मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालु अनुप्रिया नागर के साथ सेल्फी और फोटो लेते नजर आए। ‘हनुमान अंश’ से जुड़े होने के कारण श्रद्धालुओं में भी उन्हें लेकर उत्सुकता दिखाई दी। अनुप्रिया नागर ने कहा कि कैंची धाम पहुंचकर बाबा के दर्शन करने से उन्हें मन की शांति मिली है। उन्होंने कहा कि बाबा नीब करौरी महाराज के आशीर्वाद से ही ‘हनुमान अंश’ लोगों के दिलों तक पहुंच सकी है। बाबा के दरबार में आकर उन्हें एक अलग तरह की सकारात्मक ऊर्जा और आध्यात्मिक अनुभूति हुई। उन्होंने कहा कि कैंची धाम केवल एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि यहां आने वाले हर व्यक्ति को भीतर से जोड़ने और शांति का अनुभव कराने वाला आध्यात्मिक धाम है। बाबा के प्रति उनकी आस्था और गहरी हुई है।