वरिष्ठ समाजसेवी संजय कुमार गर्ग को ‘भारत के देशभक्त’ सम्मान
देहरादून,
14 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राज्य अतिथि गृह (सर्किट हाउस), देहरादून में संयुक्त नागरिक संगठन देहरादून की ओर से भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में वरिष्ठ समाजसेवी संजय कुमार गर्ग को समाज में किए जा रहे विभिन्न रचनात्मक एवं सेवा कार्यों के लिए ‘भारत के देशभक्त’ सम्मान से सम्मानित किया गया।
संजय कुमार गर्ग द्वारा समाजसेवा के क्षेत्र में कन्याओं के सामूहिक विवाह, रक्तदान शिविर, निःशुल्क चिकित्सा सेवाएं, दिव्यांगजनों की सहायता एवं सेवा तथा सनातन धर्म से जुड़े विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में सक्रिय योगदान दिया जा रहा है। उनके इन कार्यों की सराहना करते हुए समारोह में उन्हें शाल ओढ़ाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष ब्रिगेडियर के.जी. बहल, महासचिव सुशील त्यागी, वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. फारूक, ताराचंद गुप्ता सहित अन्य गणमान्य लोगों ने संजय कुमार गर्ग के सामाजिक योगदान की प्रशंसा की।
कार्यक्रम में जनपद देहरादून के अनेक गणमान्य नागरिक एवं समाजसेवी उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से प्रदीप कुकरेती, पूर्व पार्षद मोंटी कोहली, डॉ. वी.के. संजय सहित अन्य लोग मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि समाजहित में किए जा रहे सेवा कार्य लोगों को सामाजिक दायित्वों के प्रति प्रेरित करते हैं।