मातृशक्ति के आत्मसम्मान और प्रतिभाओं को मंच देने वाला पर्व है तीज महोत्सव: गीता पुष्कर धामी
भारतीय वैश्य महासंघ उत्तराखंड ने धूमधाम से मनाया 27वां तीज महोत्सव, तीन आयु वर्गों में हुई तीज क्वीन प्रतियोगिता
हरादून, 14 अगस्त 2026। भारतीय वैश्य महासंघ, उत्तराखंड की ओर से शुक्रवार को आईआरडीटी ऑडिटोरियम, सर्वे चौक, देहरादून में 27वें तीज महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पंक्चुअलिटी पुरस्कार, तीन आयु वर्गों में तीज क्वीन प्रतियोगिता तथा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम मुख्य आकर्षण रहे।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अर्धांगिनी श्रीमती गीता पुष्कर धामी रहीं। दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, प्रदेश अध्यक्ष विनय गोयल, महिला प्रदेश अध्यक्ष रीता अग्रवाल, प्रदेश संयोजक राजेंद्र गोयल, महानगर अध्यक्ष विनोद गोयल सहित अन्य पदाधिकारियों एवं गणमान्य अतिथियों ने किया।
कार्यक्रम की शुरुआत मधुर भजन ‘जय गणेश जय देवा’ पर गणेश वंदना से हुई। इसके बाद मातृशक्ति द्वारा सावन के गीत प्रस्तुत किए गए। श्रीमती बीना अग्रवाल ने शिव-पार्वती विवाह पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। यशिका गुप्ता, इति गोयल, वेदिका, आन्या एवं ईला पंत ने अपनी नृत्य प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। जीएमएस मंडल की महिलाओं ने तीज के गीतों पर शानदार नृत्य प्रस्तुत किया, जबकि राजस्थानी नृत्य ने कार्यक्रम में राजस्थान की सांस्कृतिक छटा बिखेर दी।
मुख्य अतिथि श्रीमती गीता पुष्कर धामी का शॉल ओढ़ाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन मातृशक्ति को एकजुट करने के साथ-साथ उनकी प्रतिभाओं को आगे लाने का कार्य करते हैं। ऐसे रचनात्मक कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित होते रहने चाहिए। उन्होंने सभी को तीज पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
तीन आयु वर्गों में हुई तीज क्वीन प्रतियोगिता
तीज महोत्सव में तीन आयु वर्गों में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। 35 वर्ष तक की श्रेणी में अवंतिका सिंगल, 35 से 55 वर्ष की श्रेणी में दीपिका गोयल तथा 55 से 65 वर्ष की श्रेणी में नम्रता को तीज क्वीन चुना गया। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली महिलाओं के उत्साह और प्रयासों की सभी ने सराहना की।
तीज क्वीन प्रतियोगिता की निर्णायक मंडली में सोनल वर्मा, नैंसी बंसल एवं डॉ. आयुषी अग्रवाल गोयल शामिल रहीं।
इस अवसर पर राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, प्रदेश अध्यक्ष विनय गोयल एवं महानगर अध्यक्ष विनोद गोयल ने संयुक्त रूप से कहा कि तीज जैसे पर्व मातृशक्ति के आत्मसम्मान में वृद्धि करने के साथ महिलाओं की प्रतिभाओं को मंच प्रदान करते हैं। ये आयोजन महिलाओं के उल्लास, उत्साह और सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने का भी माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन निरंतर होते रहने चाहिए।
कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगान हुआ। इसके बाद सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों ने स्नेह भोज ग्रहण किया।
कार्यक्रम में प्रदेश संयोजक राजेंद्र गोयल, महिला प्रदेश अध्यक्ष रीता अग्रवाल, वर्षा गोयल, क्षमा बंसल, आभा गोयल, पदमा गोयल, रीना मित्तल, अंजू अग्रवाल, वंदना गोयल, श्वेता गोयल, अजय गर्ग, देवेंद्र गोयल, अनिल गोयल, सुधीर गोयल सहित जीएमएस मंडल से संजय गुप्ता, संजय गर्ग, मानिक गोयल, अभिनव गोयल, वर्षा गोयल, अनु गोयल, चारु गोयल, मीनाक्षी अग्रवाल, कमलेश अग्रवाल, संजय कुमार गर्ग सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं महिलाएं उपस्थित रहीं।