उत्तराखण्डविशेष समाचार

प्रधान बन्दीरक्षक कौशल किशोर को राष्ट्रपति का सराहनीय सेवा पदक

देहरादून,14 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस,2026 के शुभ अवसर पर उत्तराखण्ड कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवा विभाग के जिला कारागार, देहरादून में तैनात प्रधान बन्दीरक्षक कौशल किशोर को उनकी सराहनीय सेवाओं के लिए महामहिम राष्ट्रपति का सराहनीय सेवा पदक प्रदान किया गया है।
यह पदक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, जो कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवा विभाग के मंत्री भी हैं, द्वारा गृह मंत्रालय, भारत सरकार को की गई संस्तुति के आधार पर प्रदान किया गया है।
श्री कौशल किशोर द्वारा कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवा विभाग में अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, अनुशासन एवं समर्पण के साथ किया गया। उनकी सराहनीय सेवाओं को देखते हुए उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया गया है।
कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवा विभाग ने श्री कौशल किशोर को राष्ट्रपति के सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

Related Articles

Back to top button