उत्तराखण्डविशेष समाचार
राज्यपाल से क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी मालविका प्रियदर्शिनी ने की शिष्टाचार भेंट
देहरादून,
8 अगस्त। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से शनिवार को लोक भवन में क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी, देहरादून श्रीमती मालविका प्रियदर्शिनी ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, देहरादून की वर्ष 2025-26 की वार्षिक गतिविधियों पर आधारित राजभाषा पत्रिका ‘नमन’ भेंट की।
भेंट के दौरान क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय की विभिन्न गतिविधियों एवं कार्यों से संबंधित विषयों पर भी चर्चा हुई। राज्यपाल ने कार्यालय की गतिविधियों की सराहना करते हुए राजभाषा के प्रचार-प्रसार के लिए किए जा रहे प्रयासों को महत्वपूर्ण बताया।
इस अवसर पर क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय के वरिष्ठ अधीक्षक श्री तारेंद्र सिंह तथा कनिष्ठ अनुवाद अधिकारी श्री हिवम वर्मा भी उपस्थित रहे।