उत्तराखण्डराजनीति

मुख्यमंत्री धामी से राज्यसभा सांसद नरेश बंसल और विधायक बिशन सिंह चुफाल ने की भेंट

राज्य हित एवं क्षेत्रीय विकास से जुड़े समसामयिक विषयों पर हुई चर्चा

देहरादून,2 अगस्त। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित कैंप कार्यालय में राज्यसभा सांसद श्री नरेश बंसल ने भेंट की। इस दौरान राज्यहित से जुड़े विभिन्न समसामयिक विषयों पर मुख्यमंत्री के साथ चर्चा की गई।
इसके पश्चात डीडीहाट विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री बिशन सिंह चुफाल ने भी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट की। मुलाकात के दौरान डीडीहाट विधानसभा क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।
दोनों मुलाकातों में प्रदेश के विकास, जनहित और क्षेत्रीय आवश्यकताओं से जुड़े विषय प्रमुखता से सामने आए। मुख्यमंत्री ने जनहित से जुड़े विषयों पर प्रभावी कार्रवाई एवं विका स कार्यों को प्राथमिकता देने की बात कही।

Related Articles

Back to top button