उत्तराखण्डराजनीति

कांग्रेस के महासचिव (संगठन) के.सी. वेणुगोपाल दो दिन के दौरे पर 9 जुलाई को उत्तराखंड पहुंचेंगे और राज्य मुख्यालय में लंबी बैठकें करेंगे

देहरादून,5 जुलाई 2026। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव (संगठन) एवं सांसद के. सी. वेणुगोपाल 9 जुलाई से उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंचेंगे। इस दौरान वे प्रदेश कांग्रेस की विभिन्न समितियों, वरिष्ठ नेताओं तथा अनुषांगिक संगठनों के पदाधिकारियों के साथ कई महत्वपूर्ण बैठकें करेंगे।
यह जानकारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया चेयरमैन राजीव महर्षि ने दी। उन्होंने बताया कि 9 जुलाई को दोपहर 12 बजे श्री वेणुगोपाल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष, केंद्रीय इलेक्शन कमेटी (सीईसी) सदस्य, पूर्व प्रदेश अध्यक्षों तथा सीडब्ल्यूसी सदस्यों के साथ बैठक करेंगे।
इसके बाद दोपहर 2 बजे प्रदेश कांग्रेस की राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक आयोजित होगी। शाम 4 बजे जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों के साथ बैठक होगी, जबकि शाम 6 बजे पार्टी के अनुषांगिक संगठनों, विभागों एवं प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्षों के साथ संगठनात्मक चर्चा करेंगे।
दौरे के दूसरे दिन 10 जुलाई को सुबह 10 बजे से श्री वेणुगोपाल पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे। इसके बाद दोपहर 3 बजे वे पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे और उसके उपरांत नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
प्रदेश कांग्रेस संगठन की दृष्टि से इस दौरे को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आगामी राजनीतिक गतिविधियों और संगठनात्मक रणनीति को लेकर होने वाली इन बैठकों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं की निगाहें टिकी हैं।

Related Articles

Back to top button