उत्तराखण्डधर्म-संस्कृति

भारतीय वैश्य महासंघ का नवम वैवाहिक परिचय सम्मेलन, 700 से अधिक युवक-युवतियों ने कराया पंजीकरण

देहरादून, 5 जुलाई 2026। भारतीय वैश्य महासंघ, देहरादून द्वारा रविवार को रेसकोर्स स्थित अतिथि विश्राम गृह में विवाह योग्य वैश्य युवक-युवतियों का नवम वैवाहिक परिचय सम्मेलन आयोजित किया गया। पहली बार इस परिचय सम्मेलन का आयोजन पूरी तरह निशुल्क किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने कहा कि विवाह केवल दो व्यक्तियों का नहीं, बल्कि दो परिवारों, संस्कारों और सामाजिक मूल्यों का पावन मिलन है। उन्होंने कहा कि समाज को जोड़ने वाले ऐसे आयोजन समय-समय पर होते रहने चाहिए।
प्रदेश संरक्षक राजेंद्र गोयल एवं प्रदेश अध्यक्ष विनय गोयल ने बताया कि सम्मेलन का उद्देश्य विवाह योग्य युवक-युवतियों और उनके परिवारों को एक मंच पर लाना है। उन्होंने कहा कि बदलते सामाजिक परिवेश में रिश्ते तय करने की पारंपरिक व्यवस्था कमजोर हुई है, इसलिए ऐसे परिचय सम्मेलन समय की आवश्यकता बन गए हैं।
महानगर अध्यक्ष विनोद गोयल ने कहा कि युवाओं में विवाह और वंश वृद्धि के प्रति बढ़ती उदासीनता चिंता का विषय है। समाज को इस दिशा में गंभीरता से विचार करना होगा, अन्यथा भविष्य में सामाजिक असंतुलन की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समा
कार्यक्रम में श्रीमती सोनल वर्मा के निर्देशन में बच्चों ने गणेश वंदना, भजन एवं भगवान शिव-पार्वती पर आधारित नृत्य-नाटिका प्रस्तुत की। मनमोहक प्रस्तुतियों पर उपस्थित लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट से बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
700 से अधिक पंजीकरण, कई राज्यों से पहुंचे प्रतिभागी
महानगर अध्यक्ष विनोद गोयल ने बताया कि सम्मेलन के लिए 700 से अधिक युवक-युवतियों का पंजीकरण हुआ। प्रतिभागी उत्तराखंड के अलावा दिल्ली, मेरठ, शामली, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान सहित विभिन्न राज्यों से पहुंचे। इस बार ऑनलाइन आवेदन भी बड़ी संख्या में प्राप्त हुए। पहली बार वैश्य समाज के अतिरिक्त अन्य समाजों के युवक-युवतियों का भी पंजीकरण किया गया।
परिचय पुस्तिका का विमोचन
सम्मेलन में पंजीकृत युवक-युवतियों की परिचय पुस्तिका का मुख्य अतिथि एवं अन्य गणमान्य अतिथियों ने विमोचन किया। इसके बाद पुस्तिका सभी प्रतिभागी अभिभावकों को वितरित की गई।
एक ही स्थान पर मिली सभी सुविधाएं
प्रदेश मीडिया प्रभारी संजय कुमार गर्ग ने बताया कि संस्था ने एक ही मंच पर वर-वधू परिचय, अभिभावकों की मुलाकात तथा जन्मपत्री मिलान की सुविधा उपलब्ध कराई। विद्वान आचार्यों एवं कंप्यूटर आधारित कुंडली मिलान की व्यवस्था भी कार्यक्रम स्थल पर की गई।
अतिथियों का सम्मान एवं स्नेह भोज
कार्यक्रम में दिनेश अग्रवाल, श्याम अग्रवाल, पुनीत मित्तल, राजीव गर्ग, डी.सी. बंसल, आनंद स्वरूप गुप्ता, डॉ. आर.के. जैन, सुनील अग्रवाल, पंकज गुप्ता सहित विभिन्न जिलों से आए पदाधिकारियों एवं अतिथियों का माल्यार्पण एवं पटका ओढ़ाकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों के लिए स्नेह भोज का भी आयोजन किया गया।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष विनय गोयल, प्रदेश संरक्षक राजेंद्र गोयल, महिला प्रदेश अध्यक्षा रीता गोयल, महानगर अध्यक्ष विनोद गोयल, महामंत्री संजय गर्ग, संजय गुप्ता, देवेंद्र गोयल, मनोज गोयल, अजय गर्ग, आनंद गर्ग, अनिल गोयल, विनीत कंसल, सोनल वर्मा, वर्षा गोयल, अनु गोयल, चारु गोयल, मीनाक्षी अग्रवाल, नवीन गुप्ता, कमलेश अग्रवाल, सुधीर गोयल, मानिक गोयल, रामकुमार गोयल, हरिराम अग्रवाल, संजय कुमार गर्ग सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button