उत्तराखण्डविशेष समाचार
अंकिता भंडारी के माता-पिता ने सीबीआई के वरिष्ठ अधिकारियों से की मुलाकात, निष्पक्ष जांच का मिला आश्वासन
देहरादून/ नई दिल्ली 16 अक्टूबर । अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर उनके माता-पिता ने भाजपा सांसद अनिल बलूनी के साथ
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के वरिष्ठ अधिकारियों से भेंट की। इस दौरान उन्होंने प्रकरण से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर अधिकारियों के समक्ष अपनी बात रखी।
सीबीआई अधिकारियों ने अंकिता भंडारी प्रकरण की विवेचना निष्पक्ष एवं न्यायसंगत ढंग से किए जाने का आश्वासन दिया। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि मामले की जांच निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप की जाएगी।
अंकिता भंडारी प्रकरण में उनके माता-पिता की सीबीआई अधिकारियों से हुई इस मुलाकात को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मामले में निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग लगातार उठती रही है। अब सभी की निगाहें जांच की आगे की कार्रवाई और उससे सामने आने वाले तथ्यों पर टिकी हैं।