उत्तराखण्डविशेष समाचार

राज्यपाल गुरमीत सिंह से मुख्यमंत्री धामी ने की शिष्टाचार भेंट, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा

देहरादून, 2 जुलाई। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) से गुरुवार को लोक भवन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिष्टाचार भेंट की।
भेंट के दौरान राज्य के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं और समसामयिक विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। दोनों के बीच प्रदेश के समग्र विकास, जनकल्याणकारी कार्यक्रमों तथा अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।
यह मुलाकात लोक भवन, देहरादून में सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें राज्यहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई।

Related Articles

Back to top button