उत्तराखण्डशोक

पूर्व राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल एम.एम. लखेड़ा को राज्यपाल गुरमीत सिंह ने दी श्रद्धांजलि

देहरादून, 30 जून। उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने मंगलवार को मिजोरम एवं पुडुचेरी के पूर्व राज्यपाल तथा वरिष्ठ सैन्य अधिकारी लेफ्टिनेंट जनरल एम.एम. लखेड़ा (सेवानिवृत्त) के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। राज्यपाल उनके देहरादून स्थित आवास पहुंचे और पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर राज्यपाल ने शोकाकुल परिजनों से भेंट कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं तथा ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।
राज्यपाल ने कहा कि लेफ्टिनेंट जनरल एम.एम. लखेड़ा का राष्ट्रसेवा, सैन्य नेतृत्व और सार्वजनिक जीवन में दिया गया योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने कहा कि उनका अनुकरणीय व्यक्तित्व और समर्पित सेवाएं आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनी रहेंगी।

Related Articles

Back to top button