उत्तराखण्डविशेष समाचार

16 जून को ऋषिकेश में एक दिवसीय मीडिया कार्यशाला आयोजित करेगा पीआईबी देहरादून

– पिछले 12 साल में केंद्र सरकार की उपलब्धियों (आर्थिक विकास, पीएम स्वनिधि, मुद्रा योजना, पर्यावरण विरासत) विषय पर पत्रकारों, अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों के बीच होगा संवाद

देहरादून 15 जून ।, मंगलवार को पत्र सूचना कार्यालय, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आर.वी.एन.एल. कॉन्फ्रेंस हॉल, ऋषिकेश में एक दिवसीय मीडिया कार्यशाला ‘वार्ता’ का आयोजन किया जाएगा। यह एक दिवसीय मीडिया कार्यशाला “लोक सेवा ही संकल्प – 12 साल: विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के” विषय पर केंद्रित होगी। जिसके अंतर्गत केंद्र सरकार की पिछले 12 वर्षों की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों तथा महत्वपूर्ण ऐतिहासिक उपलब्धियों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं, वरिष्ठ अधिकारियों और मीडिया प्रतिनिधियों के मध्य पिछले 12 साल में केंद्र सरकार की प्रमुख प्राथमिकताओं और उनके जमीनी स्तर पर पड़ रहे सकारात्मक प्रभावों को लेकर सीधा संवाद स्थापित किया जाएगा। मीडिया कार्यशाला में मुख्य बिंदुओं (आर्थिक विकास, पीएम स्वनिधि, मुद्रा योजना, पर्यावरण विरासत) पर भी संवाद होगा।

कार्यक्रम में शंभू पासवान, मेयर ऋषिकेश, ओम प्रकाश मालगुड़ी, डीजीएम, आरवीएनएल ऋषिकेश, रोहित बडोला, एचओडी बिजनेस, यूजीबी ऋषिकेश, विजय डंगवाल, मुख्य भूविज्ञानी आरवीएनएल मौजूद रहेंगे।

इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य क्षेत्रीय मीडिया कर्मियों और देश के दूर-दराज के क्षेत्रों में काम कर रहे संवाददाताओं के साथ एक मजबूत समन्वय स्थापित करना है। ताकि सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और योजनाओं की सही, सटीक और प्रामाणिक जानकारी समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुंच सके।इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी तथा अनुभवी पत्रकार प्रतिभाग करेंगे, जो विकासात्मक पत्रकारिता की भूमिका को रेखांकित करते हुए अपने बहुमूल्य विचार साझा करेंगे।

Related Articles

Back to top button