उत्तराखण्डराजनीति

केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने पूर्व सैनिकों, गोरखा समाज, मातृशक्ति एवं कार्यकर्ताओं से किया संवाद

सेवा, सुशासन और विकसित भारत के संकल्प को लेकर धर्मपुर में भाजपा का जनसंपर्क अभियान

देहरादून 13 जून । धर्मपुर विधानसभा के केदारनगर मंडल में केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत के प्रवास के दौरान विभिन्न जनसंपर्क एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान पूर्व सैनिकों, गोरखा समाज, मातृशक्ति तथा भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ संवाद एवं बैठकें आयोजित कर केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों और विकसित भारत के संकल्प पर चर्चा की गई।
कार्यक्रमों में केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, हरिद्वार सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत, धर्मपुर विधायक विनोद चमोली सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
पूर्व सैनिकों एवं सम्मानित नागरिकों के साथ आयोजित बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित केंद्र सरकार के सफल 12 वर्षों की ऐतिहासिक उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर राष्ट्र निर्माण, अनुशासन एवं समाज सेवा में पूर्व सैनिकों के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें देश की अमूल्य धरोहर बताया गया।
गोरखा समाज के प्रतिनिधियों के साथ आयोजित संवाद कार्यक्रम में उनकी वीरता, राष्ट्रभक्ति और सामाजिक समरसता में निभाई जा रही भूमिका पर चर्चा हुई। उपस्थित नागरिकों ने विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया।
महिला जनसंपर्क बैठक में मातृशक्ति के साथ महिला सशक्तिकरण, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भूमिका पर विचार-विमर्श किया गया। महिलाओं ने केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के प्रति अपना समर्थन व्यक्त करते हुए विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में अपनी भागीदारी का भरोसा दिलाया।
इसके अतिरिक्त केदारनगर मंडल में आयोजित टिफिन बैठक में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक विषयों, आगामी कार्यक्रमों तथा केंद्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई।
इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में भारत ने विकास, सुशासन, आत्मनिर्भरता और जनकल्याण के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का संकल्प केवल सरकार का लक्ष्य नहीं, बल्कि 140 करोड़ देशवासियों का राष्ट्रीय अभियान है, जिसे समाज के सभी वर्गों की सहभागिता से अवश्य पूरा किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी निरंतर जनसंपर्क और संवाद के माध्यम से केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने तथा विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है।
“सेवा के 12 वर्ष — सुशासन, गरीब कल्याण और विकसित भारत की ओर निरंतर अग्रसर राष्ट्र” विषय पर आयोजित इन कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।

Related Articles

Back to top button