पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खण्डूड़ी को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने दी श्रद्धांजलि


देहरादून 29 मई । भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मेजर जनरल भुवन चंद्र खण्डूड़ी के आवास पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान उन्होंने खण्डूड़ी जी के परिजनों से भेंट कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
भाजपा अध्यक्ष श्री नितिन नबीन ने कहा कि स्वर्गीय खण्डूड़ी जी का सम्पूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, ईमानदार प्रशासन और सुशासन के उच्च आदर्शों को समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के विकास में उनका अतुलनीय योगदान एवं जनकल्याण के प्रति उनका समर्पण सदैव प्रेरणा देता रहेगा।
उन्होंने कहा कि स्वर्गीय खण्डूड़ी जी ने अपने कार्यकाल में पारदर्शिता, अनुशासन और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी तथा राजनीति में सादगी और नैतिक मूल्यों की मिसाल कायम की। भाजपा परिवार उनके योगदान को सदैव स्मरण रखेगा।



